वर्षो से फरार चल रहे 12000 रूपए के पुरस्कार घोषित अभियुक्त को गिरफ्तार किया- एसटीएफ इलाहाबाद व प्रभारी निरीक्षक ऊंचाहा


वर्षो से फरार चल रहे 12000 रूपए के पुरस्कार घोषित अभियुक्त को गिरफ्तार किया- एसटीएफ इलाहाबाद व प्रभारी निरीक्षक ऊंचाहार


नीलम ब्यूरो
दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली में


रायबरेली एसटीएफ इलाहाबाद व प्रभारी निरीक्षक ऊंचाहार की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 11.04.2018 की रात्रि 02:30 बजे मुखबिरखास की सूचना पर कि कुछ लोगों द्वारा जनपद शाहजहांपुर से रिक्टीफाइड स्प्रीट (शराब बनाने का एल्कोहल) भारी मात्रा में लाकर थाना क्षेत्र एवं सरहदी जनपद प्रतापगढ़ व फतेहपुर में नकली रैपर विभिन्न कंपनियों का लगाकर बिक्री करते हैं। मुखबिरखास की इस सूचना पर मनिरामपुर शारदा नहर पुल पर घेरा बंदी की गई तो एक पिकअप पर 4 व्यक्ति क्रमश: 1-मनिराम मित्र पुत्र रामनिहोर मिश्र निवासी भरतपुर तरौया थाना संग्रामगढ़ जनपद प्रतापगढ़, 2-राजमणि पुत्र त्रियुगी नारायण निवासी दयालपुर थाना नवाबगंज थाना प्रतापगढ़, 3-अवधेश कुमार पाल पुत्र ओमप्रकाश पाल निवासी अशोक नगर/बड़े गाजीपुर कोतवाली फतेहपुर जनपद फतेहपुर, 4-धर्मेंद्र कुमार पुत्र पितई लाल निवासी पूरे नारायण थाना सलोन जनपद रायबरेली, रैक्टीफाइड स्प्रीट 2100 लीटर, 10 बड़े ड्रम में तथा 49000 नकली रैपर विभिन्न कंपनियों के बरामद हुए। उक्त घटना के संबंध में थाना ऊंचाहार में मु0अ0सं0-84/2018 धारा-60/62/72 आबकारी अधिनियम व 272 भा0द0वि0 व  65 कापी राइट एक्ट अभियुक्त मनिराम मिश्र आदि 04 नफर उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत हुआ। विवेचना से प्रमाणित साक्ष्य पाए जाने पर आरोप पत्र माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया। जो विचाराधीन न्यायालय है। उक्त गैंग द्वारा समाज में ऐसा कृत किए जाने से जिससे नकली शराब पीने से भारी संख्या में व्यक्तियों की मृत्यु हो सकती है। जिससे लोक व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो सकती थी। इस गैंग पर अंकुश लगाए जाने हेतु थाना ऊंचाहार द्वारा उपरोक्त अभियुक्तगणों के विरुद्ध मु0अ0सं0 184/19 धारा 2/3 यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की गई। जिसकी विवेचना मुझ प्रभारी निरीक्षक थाना जगतपुर जनपद रायबरेली के द्वारा की जा रही है। अभियुक्त अवधेश कुमार पाल उपरोक्त जो विगत एक वर्षों से लगातार फरार चल रहा था। अभियुक्त अवधेश कुमार पाल के विरुद्ध गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिनांक 05.06.2020 को 12000 रूपए का इनामिया अपराधी घोषित किया गया था। पुलिस अधीक्षक रायबरेली स्वप्निल ममगाईं के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली नित्यानंद राय के नेतृत्व में तथा क्षेत्राधिकारी डलमऊ आरपी शाही के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अंतर्गत कल दिनांक 09 मई 2020 को प्रभारी निरीक्षक जगतपुर व हमराही पुलिस टीम द्वारा मुखबिरखास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या-84/2018 धारा-60/62/72 आबकारी अधिनियम व 272 भा0द0वि0 व 65 कापी राइट एक्ट के वांछित 12000 रूपए के पुरस्कार घोषित अपराधी अवधेश कुमार पाल पुत्र ओमप्रकाश पाल निवासी अशोक नगर/बड़े गाजीपुर कोतवाली फतेहपुर जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार किया गया है जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर व मुकदमा अपराध संख्या-184/2020 धारा-2/3 यूपी गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त:- अवधेश कुमार पाल पुत्र ओमप्रकाश पाल उम्र करीब 24 वर्ष निवासी अशोक नगर/बड़े गाजीपुर कोतवाली फतेहपुर जनपद फतेहपुर। गिरफ्तार करने वाले अधिकारी/कर्मचारी:- प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर प्रजापति, उप निरीक्षक अजीत प्रताप सिंह, उप निरीक्षक अशोक कुमार, का0 पंकज तिवारी, का0 रजनीश कुमार, का0 पारस यादव थाना जगतपुर रायबरेली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ