गोरिया बाद चौराहे पर हुआ भीषण एक्सीडेंट


अक्षय मेल गौरीगंज से अशोक कुमार जायसवाल की रिपोर्ट

गोरिया बाद चौराहे पर हुआ भीषण एक्सीडेंट
महिला बुरी तरह घायल_जनपद अमेठी के जामो थाना के अंतर्गत गोरिया बाद चौराहे पर हुआ भीषण एक्सीडेंट दर्दनाक हादसे में महिला बुरी तरह से घायल जायस जगदीशपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जायस की तरफ से आ रहे डंपर से एक महिला को कुचल दिया बताया जा रहा है कि महिला नीवासी शिवपुर जामो की है यह दवा के लिए अपने एक बच्चे को लेकर गोरिया बाद आ रही थी उसको प्यास लगी तो पानी पीने सड़क के किनारे नल पर गई और वापस आ रही थी कि अचानक जायस की तरफ से आ रहे डंपर ने कुचल दिया और महिला ट्रक के नीचे फस गई जिससे उसका बायां पैर बुरी तरह से फट गया है और वह बहुत बुरी तरह से घायल हो गई मौके पर पहुंचे लोगों ने ड्राइवर को पकड़ लिया और 112 नंबर को फोन किया मौके पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस को बुलाया और प्राथमिक उपचार के लिए जगदीशपुर भेज दिया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ