जरुरतमंदो के सेवा अभियान के तहत खाद्य सामग्री(राशन) वितरण- रामदेव पाल

जरुरतमंदो के सेवा अभियान के तहत खाद्य सामग्री(राशन) वितरण-  रामदेव पाल

नीलम ब्यूरो हिन्दी दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली

 ऊंचाहार/ रायबरेली! 
कोरोना वायरस के कारण लाक डाउन से प्रभावित जरुरतमंदो के सेवा अभियान के तहत आज भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव पाल ने ऊंचाहार विधानसभा के कन्दरावाँ के गुरुदत्त पान्डेय का पुरवा मे सनदी के  विभिन्न गांव में  जरुरतमंदो को खाद्य सामग्री(राशन) वितरण किया।जिलाध्यक्ष ने कहा अतुल सिंह लाक डाउन शुरु होने से ही आज तक लगातार गरीबों,जरुरत मंदों की सेवा कर रहे हैं।यह कार्य अत्यंत सराहनीय है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।हम सबको मिलकर इनकी सेवा करनी है।जरुरत मंदो की जरूरतें पूरी करना हम सबका कर्तब्य है।इस समय हमे अपने अपने बचाव के साथ साथ गरीबो की जरूरते पूरी करने की बहुत आवश्यकता है।हम सबका यही प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए।जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी लोग पूर्ण सावधानी से रहें,किसी आवश्यक जरुरत पर ही घर से निकलें और मास्क लगाकर।इस अवसर भाजपा मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह,संक्ठा प्रसाद पान्डेय,अजय सिंह,राकेश यादव,विकास सिंह,राहुल सिंह,आलोक यादव,प्रमोद सरोज आदि लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ