स्मृति ईरानी के द्वारा भेजा गया मास्क, सैनिटाइजर, राशन किट वितरित किया: विनोद कौशल

स्मृति ईरानी के द्वारा भेजा गया मास्क, सैनिटाइजर, राशन किट वितरित किया: विनोद कौशल 



नीलम ब्यूरो हिन्दी दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली

परशदेपुर /रायबरेली ।। कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते प्रकोप से देश ही नही  पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है । संक्रमण से बचने के लिए देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने पहले तो जनता कर्फ्यू का आह्वाहन किया ।और जनता ने भी पूरा सहयोग दिया ।पर देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा था ।इससे बचने के लिए पूरे देश में 21 दिन का लाक डाउन करने का आदेश जारी हुआ ।और सभी ने इसका स्वागत किया। लॉक डाउन होने के कारण दैनिक मजदूर व गरीब असहाय लोगो के सामने अपना जीवन यापन व परिवार के सदस्यों को रोटी की चिंता सताने लगी कि आखिर बच्चों की भूख कैसे मिटेगी। लाक डाउन का पालन करते हुए अपने घरो पर मायूस हुए लोगो को नगर पंचायत चेयर मैन विनोद कौशल ने भूखे लोगों के लिए खाने के पैकेट की व्यवस्था कर घर घर पहुंचाने का सराहनीय कदम उठाया।  देश में फैली  महामारी कोरोना वायरस से देश में लगे लाक डाउन के बाद से दैनिक मजदूरी करने वाले व गरीब असहाय लोगो के सामने परिवार चलाना मुश्किल हो गया यह देख नगरपंचायत से लगभग दो सौ परिवारो को प्रतिदिन सुबह शाम भोजन कराया जा रहा था। और गांव गांव फेरी करने वाले अन्य जनपदों के लोगो को भी प्रतिदिन भोजन कराने की व्यवस्था किया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार कौशल ने बताया कि जरूरत मन्द लोगो को लॉक डाउन के बाद से ही प्रतिदिन  भोजन  कराया जा रहा है और यह निरन्तर चलता रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ