➖➖➖➖➖➖➖
अयोध्या:
पलिया_प्रताप_शाह के ग्राम प्रधान जयप्रकाश_सिंह हत्याकांड के खुलासे की पुलिसिया कहानी को पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव ने खारिज कर दिया। उन्होंने कहाकि रामपदारथ की हत्या की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। यदि जांच नहीं होती तो अदालत या आंदोलन का रास्ता चुना जाएगा। उन्होंने प्रधान के अंतिम संस्कार के दौरान मिल्कीपुर के विधायक गोरखनाथ बाबा से अभद्रता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है। शहीद भवन पर आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहाकि सांसद लल्लू_सिंह को जिताने के लिए विधायक गोरखनाथ बाबा क्षेत्र में घर-घर गए थे, लेकिन जब विधायक से अभद्रता की गई तो सांसद लोगों को रोकने के बजाय वहां मौन खड़े रहे। उन्होंने कहाकि जनप्रतिनिधियों के साथ इस प्रकार की अभद्रता किसी भी तरह से सही नहीं कही जा सकती है।
गौरतलब है कि पुलिस ने प्रधान की हत्या के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। खुलासे में पुलिस की ओर से यह भी कहा गया कि दोनों में हाथापाई हुई और इसी दौरान रामपदारथ को उसी के असलहे से गोली लग गई। इस दावे पर पूर्व मंत्री ने सवाल खड़ा किया। उन्होंने आशंका जताई कि किसी तीसरे व्यक्ति ने रामपदारथ की हत्या की है। उन्होंने भाजपा विधायक रामचंद्र यादव को भी इस प्रकरण को उच्च स्तर पर उठाने की सलाह दी है, जिससे सच्चाई सामने आ सके। कहाकि यदि पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच नहीं होती तो अदालत का दरवाजा खटखटाने के साथ ही आंदोलन का रास्ता भी अपनाया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ