किसान नेता को बदमाशों ने मारी गोली-इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत

घर जा रहे किसान नेता को बदमाशों ने मारी गोली-इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत।

दैनिक अक्षय मेल समाचार
रिपोर्ट- शिव प्रसाद मौर्य

सुल्तानपुर-अमेठी के श्रीरामपुर गांव के उमापुर राणा पट्टी निवासी प्रमोद कुमार मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई।वह बुलेट से घर जा रहे थे।की सुनसान इलाके में घात लगाए बैठे कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायर झोंक दिया।अपने घर से लगभग तीन किलोमीटर पहले वह पहुंचे थे जहां बदमाशों की गोली मारने से गंभीर रूप से घायल हो गये।गोली की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।तो देखा कि गोली लगने से तड़प रहे प्रमोद कुमार मिश्रा को सुल्तानपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां मौके पर मौजूद डाक्टरों ने इलाज सुरू किया लेकिन कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है की प्रमोद मिश्रा किसान यूनियन से  जुड़े थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ