रायबरेली, 08 अक्टूबर, 2020!
भाजपा मीडिया प्रभारी विजय बाजपेई ने बताया कि जिलाध्यक्ष रामदेव पाल के नेतृत्व में जिला संगठन द्वारा पी.एम. केयर फण्ड एवं मुख्यमन्त्री राहत कोष में पाँच लाख रूपये की चेक अपर जिलाधिकारी प्रेम प्रकाश उपाध्याय को सौंपी गयी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने जनपद के अन्य सामाजिक संगठनों से अपील किया कि पूरी दुनिया इस समय वैश्विक महामारी कोरोना से जंग लड़ रही है। अपनी सामथ्र्य के अनुसार राष्ट्रहित में सहयोग करना प्रत्येक भारतीय नागरिक का कर्तव्य है। श्री पाल ने कहा कि यह पाँच लाख रूपये की छोटी सी प्रणाम राशि हम कार्यकर्ताओं की सांसों का आभार है उन योद्धाओं को जो अस्पताल, सड़कों और कार्यालयों से युद्धरत हैं, इंसानियत के सबसे बड़े दुश्मन के खिलाफ। जिला मन्त्री विवेक शुक्ला ने कहा कि किसी भी मुसीबत को कम करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी सबसे प्रभावकारी तरीका है। शुक्ला ने जनपद के उन दानवीर कर्णो से अपील किया जो होल्डिंग और बैनरों के जरिए अपना प्रचार-प्रसार करते थे, आज वक्त है जब हम छोटी-छोटी धनराशियाँ कोष में जमा कर अनेकता में एकता का परिचय दें। वरिष्ठ समाजसेवी बबलू सिंह बैसवारा ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारे प्रधानमन्त्री जी इस समय राजनीति को महत्व न देते हुए लोगों की जीवन रक्षा को प्रथम प्राथमिकता माने हैं, क्योंकि जान है तो जहान है। सिंह ने कहा कि हमारा छोटा सा प्रयास राष्ट्र की एकता व प्रधानमन्त्री के विचारों को मजबूती प्रदान करेगा।

0 टिप्पणियाँ