दैनिकअक्षय मेल समाचार
प्रतापगढ़
जिले के अंतू थाना क्षेत्र के ग्राम सभा राजापुर रैनिया के नन्दलालपुर में 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगा कर अपनी जान दे दी l युवती का नाम करिश्मा वर्मा पिता का नाम शोभनाथ वर्मा बताया जा रहा है l घर में मचा कोहराम l पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी l बताया जा रहा है कि युवती के पिता शोभनाथ वर्मा भठ्ठे पर कार्य करते हैं उसी से वह अपना जीवन यापन करते हैं l जब यह घटना हुई वह इस समय घर पर नही है बाहर हैं l मृतक युवती करिश्मा वर्मा की भाभी और पड़ोसी लोगों का कहना है कि युवती करिश्मा वर्मा अपनी भाभी के साथ खाना खाकर घर के बाहर सो रही थी l अचानक रात में उठ कर करिश्मा वर्मा कमरे में गई और जाकर फांसी लगा ली l

0 टिप्पणियाँ