दैनिक अक्षय मेल समाचार
अशोक कुमार वर्मा संवाददाता
कोरोना संक्रमण खतरे से बचाव के लिए जारी लांख डाउन में कामकाज ठप पड़ जाने से मजदूरों का पलायन थमने का नाम नहीं ले रहा है शुक्रवार को खच्चर जुते बुग्गी पर सवार होकर भूखे प्यासे थके 9 मजदूरों का जत्था शुक्रवार की दोपहर बाद
भारतीय इंटर कॉलेज बीकापुर क्वांरटीन सेंटर पहुंचने पर यहां के प्रभारी राजस्व निरीक्षक रामप्रताप पांडे ने सभी प्रवासी मजदूरों को भोजन कराया, तथा उनके खच्चर को भी चारे की व्यवस्था दी। यह सभी ईट भट्टा मजदूर बिहार के देवरिया कोठी मुज्जफर पुर बिहार प्रदेश में संचालित राजू सिंह के 555 ईट भट्टे पर धुलाई और पाथाई का काम करते थे। लाख डाउन में काम बंद हो जाने से मजबूर होकर यह सभी ईट भट्टा मजदूर अपनी अपनी बुर्गियों पर सवार होकर अपने घरों के लिए निकल पड़े यह सभी भट्टा मजदूर कुंडा प्रतापगढ़ जनपद के रहने वाले हैं। मजदूरों ने बताया कि यह सभी लोग 3 मई को मजबूर होकर घर के लिए निकल पड़े मजदूरों में दशरथ लाल सरोज, बंसीलाल सरोज प्रेमलाल सरोज गनेश पाल रामराज सरोज सुभाष सरोज सुरेश सरोज छेदीलाल सोहनलाल सरोज के नाम शामिल है।

0 टिप्पणियाँ