ट्रांसफर में लगी आग ,बड़ा हादसा टला
दैनिक हिंदी अक्षय मेल समाचार
विजय कुमार यादव
ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
शुक्रवार शनिवार की रात दलित बस्ती में बड़ा हादसा होते-होते बच गया।हादसे को देख आस-पड़ोस के निवासियों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
प्राप्तजानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार शनिवार की रात हैरिंग्गटनगंज विद्युत वितरण केंद्र के कोंछाबाजार फीडर अंतर्गत बीकापुर कोतवाली क्षेत्र की ग्राम सभा सोनवर्षा मुस्लमीन के दलित बस्ती तकियवा में लगा बिजली का 25 केवीए ट्रांसफार्मर रात लगभग 2:00 बजे चल रही विद्युत सप्लाई के बीच अचानक तेज धमाके के साथ दग गया। धमाका इतना तेज हुआ कि ट्रांसफार्मर के परखच्चे उड़ गये।
तेज विस्फोट की आवाज सुन सो रहे ग्रामीण अचानक जग गये।घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा ट्रांसफार्मर नीचे जमीन पर बिखरा हुआ है तथा धमाके के साथ ट्रांसफार्मर का तेल जहां तक पहुंचा वहां आग लगी हुई थी।ग्रामीणों की सूचना पर विद्युत सप्लाई बंद की गई।
घटना को देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यही विस्फोट दिन में हुआ होता तो भारी जनहानि भी हो सकती थी
ग्रामीणों के अनुसार उक्त ट्रांसफार्मर पर लगभग आधा दर्जन नलकूप तथा लगभग 2 दर्जन से अधिक घरेलू लाइट कनेक्शन चल रहा है।ट्रांसफार्मर पर भार अधिक होने के कारण विस्फोट हुआ।
कुछ ग्रामीणों का तो यह भी कहना है कि उक्त ट्रांसफार्मर पिछले कुछ दिनों से गड़बड़ स्थिति में चल रहा था।उसमें से जमीन पर तेल गिर रहा था। जिसकी सूचना विभागीय अधिकारी को दी गई थी किंतु विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते दलित बस्ती में बड़ी घट सकती थी। जो रात होने के कारण टल गई।
इस संबंध में विद्युत विभाग के अधिकारियों से जानकारी चाही तो संपर्क नहीं हो सका।

0 टिप्पणियाँ