विकासखंड बहादुरपुर के मोहना गांव में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से मचा हड़कंप।।
उपजिलाधिकारी तिलोई सुनिल कुमार त्रिवेदी ने कराया गाँव को सील।
जायस।।जिले में रविवार की सुबह ब्लाक कार्यालय बहादुरपुर के सभागार में एसडीएम तिलोई सुनील कुमार त्रिवेदी के अध्यक्षता में सीएचसी अधीक्षक फुरसतगंज डॉ एचपी
यादव ने क्षेत्र की आशा बहुओं व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की बैठक की और उन्हें शासन द्वारा जारी गाइडलाइन दिशा निर्देश के साथ 40 सदस्यीय टीम को कोरोना पॉजिटिव पाए गए मोहना गांव का डोर टू डोर सर्वे करने के लिए रवाना किया। रविवार की सुबह ही फायर स्टेशन जायस की टीम गांव पहुंची और पूरे गांव को सेनेटाइज किया। दोपहर बाद एसडीएम तिलोई सुनील कुमार त्रिवेदी पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे और वहां गांव के तीनों मुख्य मार्गों पर बनी बैरिकेटिंगों का निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए गांव को सील कर दिया गया है। बैरिकेटिंग कराकर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। ग्रामीणों की सुविधा के लिए खाद्यान सामग्री, सब्जी व दूध आदि के लिए चार पास जारी किए गए है। जो डोर टू डोर ग्रामीणों को जरूरी सामग्रियों को उचित मूल्य पर उपलब्ध कराएंगे। गांव के बाशिन्दों को आगाह किया गया है कि वह 21 दिनों तक घरों से बाहर न निकले। साथ ही गांव के सभी गर्भवती महिलाओं व बुजुर्गों और 10 वर्ष से कम बच्चों को विशेष तौर से घरों से बाहर न निकलने के लिए ताकीद की गई है।

0 टिप्पणियाँ