बाइक व पैदल गश्त शहर के कई क्षेत्रो में कर लोगो को लॉक डाउन का पालन करने की अपील





नीलम ब्यूरो दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली




रायबरेली!
4 मई से शुरू हो रहे लॉक डाउन
3 की तैयारी रायबरेली के जिला प्रशासन ने कर ली है और इसी के चलते आज पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बाइक व पैदल गश्त शहर के कई क्षेत्रो में कर लोगो को लॉक डाउन का पालन करने की अपील की। शहर की सड़कों पर कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना की गई ये रैली डिग्री कालेज चौराहे से होते हुए सुपर मार्केट,कैपरगंज गल्लामंडी आदि जगहों से निकाली गई।इस दौरान लोगो से लॉक डाउन का पालन करने की अपील भी की गई।रैली में खाकी के साथ ही अपर जिलाधिकारी,अपर पुलिस अधीक्षक,सीओ सिटी के अलावा भी कई थानों की फोर्स भी मौजूद रही।अचानक इस तरह खाकी को सड़क पर देख लोग सहम गए और घरों के अंदर सिमट गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ