लालगंज सेमरपहा में तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप पलटा, 8 घायल, एक की मौत।



लालगंज/रायबरेली!
कोतवाली क्षेत्र सेमरपहा गांव के पास लालगंज फतेहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय एक दर्दनाक हादसा हो गया।जब सब्जी लादकर फतेहपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।जिससे पिकअप पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए।सूचना पर पहुची पुलिस ने सभी घायलों को ईलाज़ के लिए सीचसी लालगंज पहुचाया जंहा चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया और 4 कि हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।शनिवार की सुबह फतेहपुर लालगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर फतेहपुर के हरियाव से खीरा व अन्य सब्जी लेकर लालगंज मंडी बेचने जा रही तेज रफ्तार पिकअप से चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और वह जय ढाबे के पास सड़क पर पलट गई।जिससे पिकअप में सवार 9 लोग पिकअप के नीचे दब गए।आनन फानन मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुची पुलिस ने सभी को ईलाज़ के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुचाया।जंहा मौजूद चिकित्सक ने राकेश नाम के व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।वही 8 लोगो के ईलाज़ में जुट गए जिसमे से 4 की हालत गम्भीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ