ग्रामीणों ने बैरियर लगाकर बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगाई रोक
शुकुल बाजार अमेठी। कोरोनावायरस के संभावित संक्रमण को लेकर पूरी तरह से विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पुरे रेवती दास भटपुरवा के ग्रामीण क्षेत्र के लोग सचेत हो गए हैं। शहर से लेकर गांव तक लॉक डाउन का का असर दिख रहा है। एहतियात के तौर पर ग्रामीण बाहरी लोगों के गांव में प्रवेश पर रोक लगाने के साथ बैरियर की निगरानी भी कर रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा गांव में सामान लेकर आने वाले फेरी वालों को वापस भेज दिया जा रहा है जिसके लिए गांव में प्रवेश द्वार पर लोगों ने बैरियर लगाकर पोस्टर चस्पा कर दिखाया की गांव में कोरोना संक्रमण को लेकर बाहरी लोगों का प्रवेश करना मना है बेवजह गांव में प्रवेश न करें अगर गांव का कोई भी व्यक्ति किसी दूसरे राज्य शहर से आता है तो इसकी सूचना भी प्रशासन को पहुंचाई जाती है। पवन शर्मा अजय शर्मा राजकुमार शर्मा सचिन शर्मा शुभम शर्मा आदि ग्राम वासियों ने बताया कोरोनावायरस संक्रमण को लेकर यह कदम उठाया गया है बताया गया है कि गांव में बाहर से कोई व्यक्त आएगा तो इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी जाएगी साथ ही स्वास्थ्य जांच भी कराया जाएगा गांव के लोगों ने भी कोरोनावायरस से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बनाने लाक डाउन का पूरी तरह से पालन करने का निर्णय लिया है। सरकार की ओर से जारी सभी निर्देशों का पालन भी हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कोरोनावायरस से गांव को बचाने के लिए गांव में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाया गया है।

0 टिप्पणियाँ