लाक डाउन के मद्देनजर जिलाधिकारी ने किया रेछ घाट अयोध्या बॉर्डर का निरीक्षण
शुकुल बाजार अमेठी। लाक डाउन के चलते जिले की सीमाओं को सील किया गया है शुक्रवार को जिला अधिकारी ने अमेठी अयोध्या बॉर्डर का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। कोरोनावायरस संक्रमण रोकने के लिए जनपद की सीमाओं को सील किया गया है सीमाओं पर तैनात पुलिस बल को आने जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर नजर रखने के निर्देश दिए गए जनपद मे आने-जाने लोगों को प्रतिबंधित किया गया है। व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए जिला अधिकारी अरुण कुमार ने रेछ घाट स्थित अयोध्या के बॉर्डर का निरीक्षण किया साथ ही पुलिसकर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा जनपद की सीमाएं सील है किसी को जनपद की सीमा में आने और जाने की अनुमति नहीं है बाहर से आने वाले लोगों को सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जाए तथा जिन संसाधनों को समय सीमा निर्धारित कर छूट दी गई है उनको नियमानुसार लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

0 टिप्पणियाँ