मंडी समिति के नियम कानून की भेंट चढ़ते फल कारोबारी

मंडी समिति के नियम कानून की भेंट चढ़ते फल कारोबारी

 दैनिक  अक्षय मेल समाचार पत्र 



 रिपोर्टर  असगर अब्बास करेली प्रयागराज 

जनपद प्रयागराज की सबसे बड़ी मंडी मुंडेरा मंडी में  कोरोना महामारी के कारण लॉक डाउन की वजह से सारे काम बंद है केवल कुछ लोगों के काम ही चल रहे हैं वही संबंधित अधिकारियों द्वारा बनाए गए नियम कानून की वजह से उन्हें भी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है 16 मई 2020 की सुबह पत्रकारों से रूबरू होते हुए व्यापारियों ने एकमत होकर कहा कि मंडी समिति का रवैया ऐसा ही रहा तो जल्द ही हम  लोगों को खाने के  लाले पड़ जाएंगे तथा अपना हाल बयां करते हुए  अनूप श्याम बाबू यादव जनता ट्रेडिंग कंपनी महावीर सिंह आदि व्यापारियों का कहना है कि मंडी समिति द्वारा हमें अपना माल बेचने के लिए रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक का वक्त दिया गया है जो कि बिल्कुल भी पर्याप्त समय नहीं है फुटकर दुकानदार सुबह 3:00 बजे के बाद ही निकलते हैं और हमारी गाड़ियों में 16 से 18 टन  माल होता है जिस को तौलने के लिए कम से कम 8 घंटा का समय चाहिए मंडी समिति द्वारा बनाए गए कानून की वजह से पुलिस प्रशासन हमसे 6:00 बजे सुबह रोड खाली करवा देते हैं  और हम लोग इस वक्त खरबूजे और तरबूज का काम कर रहे हैं जोकि एकदम कच्चा काम है अगर हमारा माल  नहीं बिक पाता तो दूसरे दिन काफी माल खराब हो जाता है हम लोग चाहते हैं कि मंडी समिति अध्यक्ष माननीय श्री रेनू सिंह जी हमें 10:00 बजे सुबह  तक का अपना माल बेचने की अनुमति दें जिससे हम लोग अपना माल बेच सके अगर ऐसा नहीं होता है तो हम व्यापारियों की दिवालिया होने से कोई नहीं बचा सकता

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ