कोरोना पाजटिव मिलने पर गांव हुआ सील
दैनिक अक्षय मेल समाचार
तारून ब्लॉक के फतेहपुर कमासिन गांव का एक युवक कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। कोरोना से ग्रसित युवक को डाभासेमर बने सेंटर रखकर जांच करायी गई कोरोना
पाजटिव की रिपोर्ट आने पर प्रशासन सक्रिय हो गए और उस गांव को सील की कार्यवाही करते हुए युवक के परिजनों को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्वारंटीन कर दिया है। गांव को पुलिस ने सील कर प्रवेश द्वार पर बैरियर लगा दिया है। डीएम व एसपी ने फतेहपुर कमासिन गांव का निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि गांव को सेनिटाइज करवाया जाए
पाजटिव की रिपोर्ट आने पर प्रशासन सक्रिय हो गए और उस गांव को सील की कार्यवाही करते हुए युवक के परिजनों को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्वारंटीन कर दिया है। गांव को पुलिस ने सील कर प्रवेश द्वार पर बैरियर लगा दिया है। डीएम व एसपी ने फतेहपुर कमासिन गांव का निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि गांव को सेनिटाइज करवाया जाए
ग्राम सभा फतेहपुर कमासिन मजरे इछई तिवारी का पूरा में प्रवासी श्रमिक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर रविवार को जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी ने गांव का दौरा कर मातहतों को कोरोना से बचाव के आवश्यक दिशा निर्देश दिये। पुलिस प्रशासन ने गांव के आने जाने मार्गो पर बल्लियां लगाकर रास्तो को सील कर दिया है। निगरानी समिति की आधा दर्जन टीम एक किमी की परिधि के लोगों की थर्मल स्केनिक कर रही है। गांव के प्रवासी श्रमिक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर रविवार को जिलाधिकारी के साथ प्रशासनिक अमले ने स्थित का जायजा लिया। बताया गया कि जिलाधिकारीअनुज कुमार झा व मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार ने एक किमी क्षेत्र को नियंत्रण क्षेत्र तथा 3 किलोमीटर तक बफर जोन घोषित किया। औऱ प्रभाव को रोकने एवं बचाव और नियंत्रण किए जाने की उद्देश्य से 1 किलोमीटर नियंत्रण क्षेत्र को सील कर उसे 6 सेक्टरों में विभाजित कर सेक्टरवार प्रशिक्षित टीमें लगा दी गई है। जिनके द्वारा नियंत्रण क्षेत्र में पड़ने वाले सभी घरों एवं प्रतिष्ठानों को विसंक्रमित करने तथा इस क्षेत्र निवासियों के थर्मल स्कैनिंग व कांटेक्ट ट्रैसिंग का कार्य किया गया है। बताया गया कि टीम को विशेष रूप से संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आये सभी लोगों को चिन्हित कर रही हैं। टीमों द्वारा बचाव के लिये सील क्षेत्र का पूरी तरह सेनेटाइज कर दिया है। और घर घर जाकर लोंगो की जांच भी किया। इस दौरान आधा दर्जन लोगों क़वारन्टीन के लिये भेज दिया गया ।जिलाधिकारी श्री झा ने ग्रामवासियों को कोरोना महामारी से बचाब तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील किया। और संक्रमित व्यक्ति द्वारा गाँव के कई घरों में जाने के कारण संबंधित गाँव को तत्काल प्रभाव से 21 दिन के लिए हॉट-स्पॉट घोषित कर गाँव में किसी भी व्यक्ति के आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। स्थल पर तैनात मजिस्ट्रेट तथा पुलिस को इस बावत दिशा निर्देश दिया है। बताया गया कि ।इस दौरान इस क्षेत्र में केवल सर्वे व विसंक्रमित करने वाली टीमे ही जा सकती है। हाट सपाट क्षेत्र के लोगों को जरूरी चीजों को खरीदने के लिये दुकानदार मोबाइल नम्बर से एक चिन्हित स्थान पर लाकर रखने के बाद मोबाइल से संबंधित बताएगा और उस घर का एक युवा व स्वस्थ व्यक्ति उस चिन्हित स्थान से आपूर्ति समान ले जा सकेगा। जिला मजिस्ट्रेट ने गाँव के निवासियों को 21 दिनों तक घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी है। डी एम श्री झा ने ग्राम प्रधान,लेखपाल व ग्राम निगरानी समितियों को सरकार गाइड लाइन के अनुसार अन्य प्रदेश व जनपदों से आने वाले श्रमिको के स्वास्थ परीक्षण, थर्मल स्कैनिग के पश्चात 14 दिन के लिए राशन किट्स देकर होम कोरेन्टीन करने के निर्देश दिया।और होम क़वारन्टीन को नियमो का पालन करने के सख्त निर्देश दिये। स्थानीय पुलिस ने रविवार की सुबह से ही गांव के आने जाने वाले रास्तो पर वेरिकेटिंग कर रास्तो को पूरी तरह बंद कर दिया ।इस दौरान उपजिलाधिकारी बीकापुर दिग्विजय प्रताप सिंह, सीओ बीकापुर कोमल प्रसाद मिश्रा,तहसीलदार दिग्विजय सिंह ,सीएमओ डॉ घनश्याम सिंह,सीएचसी अधीक्षक डॉ वी पी त्रिपाठी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी दिनेश सिंह, तारुन थाना प्रभारी अश्वनी कुमार मिश्र,दरोगा अरविंद पटेल सहित ब्लॉक कर्मी ,स्वास्थ्य कर्मी, राजस्व कर्मी, ग्राम प्रधान सहित निगरानी समिति के सदस्य मौजूद थे।


0 टिप्पणियाँ