टुल्लू में उतरे करंट से अधेड़ की मौत
दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज
रिपोर्टर महमूद अहमद फूलपुर
फूलपुर - कोतवाली के अगहुआ गांव मे रविवार सुबह घर के पीछे बोई गई भिंडी की फसल को टिल्लू से सिंचाई करते समय कटे तारों के चपेट में आगर लालचंद 50 वर्षीय पुत्र बाबूलाल बुरी तरह से घायल हो गया चीख-पुकार सुनकर घरवाले बिजली बंद करके घायल को खेत से बाहर ले आए आनन-फानन में सीएससी फूलपुर ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया शव घर आया तो कोहराम मच गया मृतक के चार पुत्र दो पुत्रियां है ग्राम प्रधान पति मो० सलीम खाँ कोतवाली में मृतक के पुत्र से तहरीर दिवाकर शव पोस्टमार्टम हेतु पुलिस द्वारा पीएम हाउस प्रयागराज भेजा गया

0 टिप्पणियाँ