निरंतर चल रहे गरीब और असहाय परिवारों को राशन किट वितरित- पूजा मिश्रा

निरंतर चल रहे गरीब और असहाय परिवारों को  राशन किट वितरित- पूजा मिश्रा


नीलम ब्यूरो
 हिन्दी दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली


महाराजगंज/रायबरेली! 
गुरुकुल महाविद्यालय पुरासी की उपाध्यक्षा पूजा मिश्रा  द्वारा निरंतर चल रहे गरीब और असहाय परिवारों को  राशन किट वितरित किये जाने के कार्य मे लगभग अब तक 1200 परिवारो तक राशन उपलब्ध कराया जा  चुका है । निरंतर चल रहे इस कार्यक्रम में आज  28 मई को महाराजगंज तहसील की हलोर ग्राम सभा मे पुन: 50 परिवारों को राशन किट वितरित की गई । जिसमें लोगों को दैनिक जरूरत का सामान आटा,दाल, चावल, तेल, मसाला, नमक, सब्जियां आदि प्रदान की गई। प्रबंधक आर डी  मिश्रा  ने लोगो को बताया की जब तक स्थिति समान्य नही होती विद्यालय गरीबो की सेवा मे लगा रहेगा उपाध्यक्षा श्रीमती पूजा मिश्रा ने राशन लेने आये व्यक्तियो को बिमारी से बचने के सुझाव दिये और आगे भी सहयता देने की बात कही सामग्री वितरित करते हुए बताया कि गुरुकुल का प्रत्येक कार्य समाज की प्रगति के लिये होगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ