प्रवासी मजदूरों की थर्मल स्कैनिंग के लिए 24 घंटे स्वास्थ्य विभाग की टीम स्टेशन पर मुस्तैद
नीलम ब्यूरो हिन्दी दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली
रायबरेली।। आज दिनांक 28 मई की रात 8 बजकर 30 मिनट पर ट्रेन नंबर 9031 सूरत से रायबरेली अाई। जिसमे लगभग 300 यात्री आए जिनकी स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्क्रीनिंग की गई। एवम् 6 व्यक्तियो को रैंडम सैंपलिंग कराई गई।
अब तक कुल 34 ट्रेन से 34000 से अधिक प्रवासी स्टेशन आए हैं। जिनमें से 160से अधिक व्यक्तियों के रैंडम सैंपलिंग कराई गई। प्रवासियों को जिला प्रशाशन ने परिवाहन विभाग के सहयोग से उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने के इंतजाम किए हैं।
प्रवासियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु रेलवे स्टेशन पर 3 गेट बनाए गए हैं।
गेट नंबर एक पर होमियोपैथी विभाग से डॉ सुनील त्रिपाठी, गेट नंबर दो पर डॉ अजय कुरील व गेट नंबर तीन पर डॉ रोली , डॉ पुनीता, देवेन्द्र, धीरज आदि द्वारा अपनी टीम के साथ मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही हैं।
प्रवासियों के स्वास्थ्य परीक्षण व रैंडम सैंपलिंग का कार्य मुख्य चिकित्साधिारियों के निर्देशन में विनय पांडेय जिला शहरी स्वास्थ्य समन्वयक, हिमांशु श्रीवास्तव जिला परिवार नियोजन प्रबंधक, अनूप दीक्षित व अतुल पटेल 24 घंटे स्टेशन पर ही डेरा डाले हुए हैं जिनके द्वारा टीम का प्रबन्धन एवं प्रवासियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं सैंपलिंग का कार्य बहुत ही कुशलता पूर्वक संपन्न कराया जा रहा है ।

0 टिप्पणियाँ