लाजवंती कुरील के सहयोग से जनता किचन ब्रट वृक्ष की तरह जरुरतमंदो को करा रहा है भोजन
नीलम ब्यूरो हिन्दी दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली
बछरावां / रायबरेली ।।कोरोना महामारी को लेकर लगभग 2 माह से लाक डाउन के चलते बंदी के कारण गरीब, असहाय व निम्न वर्ग के लोगों की रोजी- रोटी पर संकट आ गया था।
वही बछरावां नगर व क्षेत्र में जनप्रतिनिधि व समाजसेवीयो के द्वारा चलाया गया बछरावां का जनता किचन गरीबों के लिए वरदान साबित हो रहा है। वही बछरावां जनता किचन में बहुजन समाज पार्टी की समाज सेविका लाजवंती कुरील ने लगभग ₹ 60000 देकर जनता किचन की शुरुआत कराई उनके शुरुआती सहयोग से आज जनता किचन बरगद वृक्ष की तरह गरीबों और राहगीरों को भोजन करा रहा है। वही नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी के द्वारा जनता किचन में कैटरिंग के खर्च की जिम्मेदारी निर्वाह की गई और बछरावां नगर के व राहगीरों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं को निदान कराने के लिए प्रतिदिन 16 घंटे कि समाज सेवा करके आज के दौर में समाज सेवा की जो मिसाल पेश की है, उसकी चर्चा आम जनमानस कर रहा है वहीं समाज सेविका लाजवंती कुरील इस महामारी के दौरान पूरे नगर व क्षेत्र में आम जनमानस को गांव गली में गरीब किसान को लगभग 25 हजार मास्क वितरित करवाया, इसके अलावा बछरावां विधानसभा में अनेक बार विशाल प्रशिक्षित डाक्टरों द्वारा नेत्र शिविर लगाकर गरीबों की जीवन की आंखों की नई रोशनी दिलवाने का पुनीत कार्य किया। तथा समय- समय पर गरीबों को कंबल, वस्त्र, आर्थिक मदद निम्न वर्ग के कन्याओं की शादी में अपना विशेष योगदान करती रहती हैं। यदि लाजवंती कुरील जैसे अन्य समाजसेवी आगे बढ़ कर आए तो गरीबों का दुख दर्द कम हो जाएगा और गरीबों को सहारा मिल जाएगा समाज सेविका लाजवंती कुरील द्वारा इस महामारी में दिन रात एक कर के गरीबों की जो सेवा की है उसकी चर्चा बछरावां क्षेत्र में ही नहीं पूरे जिले में हो रही है।और लोग चर्चा कर रहे हैं की गरीबों की मसीहा लाजवंती कुरील सही मायने में सच्ची समाज सेविका को चरितार्थ कर रही हैं।और उनके सहयोग को आम जनमानस पाकर भूर भूर प्रशंसा कर रहा है।

0 टिप्पणियाँ