नीलम ब्यूरो हिन्दी दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली
रायबरेली ।।वैश्विक महामारी कोविड - 19 में लगातार दिन-रात ड्यूटी करने वाले चिकित्सक व टेक्नोलॉजिस्ट कोरोना संक्रमित के बीच में रहकर इलाज करने के साथ सैंपल लेकर जांच को भेजने वाले कर्म योद्धाओं का होटल शांति ग्रांड इन में क्वारंटीन पूरा करने वाले जिला चिकित्सालय के 4 कर्मचारियों व एक चिकित्सक को घर भेजने के उपरांत होटल के कर्मचारियों ने माल्यार्पण एवं पुष्प वर्षा कर के किया विदाई ।
आपको बताते चले कि जिला अस्पताल में दिन-रात ड्यूटी करने वाले चिकित्सक व लैब टेक्नोलॉजिस्ट को 14 दिन ड्यूटी और 14 दिन पैसिव क्वॉरेंटाइन पूरा करने के बाद घर भेज दिया जाता है । जिला अस्पताल में संदिग्धों का सैंपल लेने में लगे टीम में गुरुवार को पैसिव क्वारंटीन के बाद घर भेज दिया गया है। प्रभु टाउन में स्थित एक होटल में 14 दिन पैसिव क्वारंटीन पूरा करने के बाद जिला अस्पताल के लैब टेक्नीशियन आर बी यादव, विनय श्रीवास्तव, अमरेश कुमार, प्रभात शर्मा लैब टेक्नो लॉजिस्टिक जिला महिला चिकित्सालय रायबरेली, डाक्टर जी0 के0 चौरसिया - मेडिकल ऑफिसर अंबारा पश्चिम लालगंज ने आज 14 दिन का पैसिव क्वारंटीन को पूरा करने के बाद होटल के प्रबंधक व स्टाफ और पैसिव क्वारंटीन में चल रहे प्रमोद शुक्ला, मनीष कुमार, विशाल मोर्या, ने पैसिव क्वॉरेंटाइन पूरा कर चुके एवं जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर इन पांचों को माल्यार्पण और पुष्प वर्षा के साथ किया विदा ।

0 टिप्पणियाँ