दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र प्रयागराज
रिपोर्टर महमूद अहमद फूलपुर
फूलपुर-- कोतवाली फूलपुर के बस स्टॉप पर बाहर से आ रहे प्रवासी मजदूरों को चना लाई के पैकेट एवं पानी की बोतले बाटी जा रही हैं जो भी इस उमस भरी गर्मी मैं मजदूर ट्रक एवं बसों से आ रहे हैं उन्हें रोककर पानी की बोतल एवं खाद सामग्री दिया जा रहा है इतनी भीषण गर्मी में मजदूर जब पानी पीकर तरोताजा हो रहे हैं तथा कह रहे हैं कि यह पानी की बोतल किसी अमृत से कम नहीं फूलपुर के वार्ड नंबर 12 के सभासद शमशाद खान नायक खान आमिर खान एवं टीपू सभी लोग मिलकर मजदूरों को खाने पीने की चीजें बांट रहे हैं और कस्बा फूलपुर में इस सामाजिक काम की बहुत ही प्रशंसा की जा रही है

0 टिप्पणियाँ