दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र प्रयागराज
रिपोर्टर महमूद अहमद फूलपुर
फूलपुर -- फूलपुर नगर पंचायत के सफाई कर्मी जो कि कोरोना जैसी महामारी में भी अपना दायित्व बखूबी निभा रहे हैं और नगर को स्वच्छ बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं नगर पंचायत फूलपुर के वार्ड नंबर 6 के सभासद शायद इस्लाम अहमद उर्फ बबलू ने सभी सफाई कर्मी को ईद का किट वितरित किया एवं गरीबों मजलूम यतीमो बे सहारों को ईद का तोहफा दिया उन्होंने कहा कि लॉक डाउन में हमारी प्राथमिकता है कि कोई भी गरीब भूखा ना रहे और कोई गरीब भूखा ना सोए यही संकल्प लिए हम आगे बढ़ रहे हैं जब तक गरीब बेसहारा ईद ना मनाए तब तक हमारी भी ईद मनाने का कोई वजूद नहीं है हमारी यही प्राथमिकता है की हर गरीब के घर में ईद मनाई जाए इसी मकसद से सभी गरीबों को ईद का किट वितरित किया गया है

1 टिप्पणियाँ
parvasi mazdooron ke saath ki gayi bhalai ke liye aap sab logo aur mahmood bhai ko badhai
जवाब देंहटाएं