दैनिक अक्षय मेल समाचार
रिपोर्ट- शिव प्रसाद मौर्य
सुल्तानपुर-गोमती मित्र मंडल परिवार ने सोमवार को भी ०५:३० बजे पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन के आने के पहले ही रेलवे स्टेशन पर उनके भोजन वितरण की पूरी व्यवस्था कर ली थी,जैसे ही ट्रेन रेलवे स्टेशन पहुंची और प्लेटफार्म से श्रमिक भाइयों का बाहर निकलना शुरू हुआ गोमती मित्रों ने उन्हें लंच पैकेट देकर उनकी भूख को शांत करने का प्रयास किया, प्रवासी श्रमिकों के चेहरे पर भी लंच पैकेट देखकर एक असीम सा आत्मिक सुकून और शांति दिखाई पड़ी,, गोमती मित्र मंडल परिवार ने ठाना है कि जब तक श्रमिकों का आना जारी रहेगा तब तक उनका यह भोजन वितरण अभियान भी चलता रहेगा,, सोमवार के भोजन वितरण अभियान में प्रदेश अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह मदन,वीके सिंह अधिवक्ता,राजेश पाठक, अजय प्रताप सिंह,संत कुमार,प्रदीप कसौंधन,डॉ कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,अजय वर्मा,अनुज,सनी नारायण,संतोष, श्याम,अभय,वासु आदि मौजूद रहे।।।
0 टिप्पणियाँ