स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम लगा शिलापट्ट तोड़ने से ग्रामीणों में आक्रोश

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम लगा शिलापट्ट तोड़ने से ग्रामीणों में आक्रोश
दैनिक अक्षय मेल समाचार
अशोक कुमार वर्मा
संवाददाता बीकापुर अयोध्या
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम से सड़क लोकार्पण के लगे शिला पट को तोड़ दिए जाने से ग्रामीणों में आक्रोशभड़क गया। आक्रोशित युवाओं ने मानक के विपरीत हो रहे सड़क निर्माण कार्य की जांच व तोड़े गए लोकार्पण के सिलापट को लगवाने की मांग जिलाधिकारी से की  और  शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई।
विकासखंड तारुन के जाना बाजार तारुन संपर्क मार्ग के बसंती का पूरा से ओझा ने होते हुए नशा जाना संपर्क मार्ग तक के मार्ग का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग के द्वारा कई महीनों से कराया जा रहा था। अपने निर्माण कार्य के शुरुआती दौर से ही मानक के विपरीत निर्माण कार्य को लेकर व मनमानी कार्य करने का आरोप कार्यदाई संस्था के ऊपर जमकर लग रहा था। ग्रामीणों से कई बार नोकझोंक भी हुई थी। कहीं शिकायत होती कि इससे पहले महामारी के चलते लाक डाउन के कारण निर्माण कार्य बंद हो गया था। पुनः निर्माण कार्य शुरू होते ही घटिया निर्माण सहित कई आरोप लगने शुरू हो गए। विदित हो कि इस सड़क का निर्माण ग्राम पंचायत प्रधान रहे अनीता नीम मिट्टी पटाई का कार्य कराया था और मार्ग का नाम आजाद हिंद फौज के सिपाही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री राम अचल वर्मा के नाम से नामकरण का सिला पट लगवाया था। जिसका लोकार्पण पूर्व राज्य मंत्री नहीं सीताराम निषाद ने किया था। तत्पश्चात खड़ंजा मार्ग का लोकार्पण जिला पंचायत रे श्रीनिवास तिवारी ग्राम प्रधान अमरावती वर्मा की अध्यक्षता में लोकार्पण किया था। सड़क पर लगे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के लोकार्पण का शिला पक निर्माण कार्य में लगे लोगों से वितरण करते हुए तोड़कर खड्डे में गिरा दिया है। नामकरण का सिलापट लगवाने मानक के विपरीत हो रहे निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग क्षेत्र के श्री भगवान बर्मा,रजनीश वर्मा, अतुल कुमार, विनोद कुमार, अरुण कुमार आदि युवाओं ने जिलाधिकारी से करते हुए इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की। नामकरण के पत्थर तोड़े जाने की निंदा जिप सदस्य श्रीनिवास तिवारी, जनौस के शेर बहादुर शेर, भाजपा के सुरेंद्र वर्मा, जिप सदस्य रहे बसपा नेता रविंद्र भारती, माकपा के शेख मोहम्मद इशहाक, समाजसेवी जगदंबा सिंह आदि करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की सम्मान करते हुए सिलावट का पत्थर लगवाने की मांग की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ