ब्लाक प्रमुख संतोष कुमार सिंह सहित एक दर्जन लोगों पर जानलेवा सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज





दैनिक अक्षय मेल समाचार
अशोक कुमार वर्मा
 संवाददाता बीकापुर अयोध्या



बबुरिहा कौंधा हरिदासपुर में को पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट,गाली गलौज,जान लेवा हमला के मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने ब्लाक प्रमुख सहित दोनों तरफ से कई लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार,सीओ पुलिस कोमल प्रसाद मिश्र, प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश कुमार यादव का निरीक्षण भी किया जा चुका है।
बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र के हरिदासपुर गांव में गुरुवार को दो पक्षों  में हुए विवाद और फायरिंग के मामले में कोतवाली पुलिस ने ब्लाक प्रमुख संतोष सिंह सहित दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं ने मुकदमा दर्ज किया है।  एक पक्ष के ब्लाक प्रमुख संतोष सिंह द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि हरिदास पुर निवासी आरोपियों के मारने पीटने से जख्मी हुई  महिला तारावती की पैरवी करके बीकापुर से वापस लौट कर मौका देखने जा रहा था। गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे जैसे ही पीड़ित महिला के गांव पास पहुंचा वहां हरिदासपुर निवासी आरोपी बासुदेव निषाद, श्रवण निषाद, पवन कुमार, जियालाल, कृष्ण कुमार के अलावा उनके सहयोगी तीन चार अज्ञात लोगों ने सुनियोजित ढंग से उनकी गाड़ी रुकवा कर हमलावर हो गए। और कई राउंड फायर किया। बचाव के लिए उनके साथ मौजूद उनके सुरक्षाकर्मी ने आत्मरक्षा में एक राउंड फायर करके उनकी जान बचाई। ब्लाक प्रमुख संतोष सिंह की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने हरिदासपुर निवासी आरोपी श्रवण निषाद, पवन कुमार, जियालाल, कृष्ण कुमार, बासुदेव सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 372/20 धारा 147, 148, 342 और 307 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है। जबकि दूसरे पक्ष के बासुदेव निषाद निवासी हरिदासपुर की तहरीर पर बबुरिहा कौधा निवासी ब्लाक प्रमुख संतोष सिंह, प्रमोद सिंह, लोधी सिंह, लप्पू सिंह, भोले सिंह, जुगन सिंह और अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 372/20 धारा 307, 147, 148, 323, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि दूसरे पक्ष के बासुदेव निषाद द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि  गुरुवार को दिन में करीब 10 बजे बबुरिहा कौधा निवासी ब्लाक प्रमुख संतोष सिंह और उनके साथ प्रमोद सिंह, लोधी सिंह, लप्पू सिंह, भोले सिंह, जुगुन सिंह 4 प्राइवेट गनर के साथ पहुंचे। और हाकी से  हमला करके उनके हाथ में प्रहार किया। उसने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। संतोष सिंह ने रिवाल्वर से फायर किया। और उनके गनर द्वारा बंदूक से फायर किया गया। लेकिन भाग्यबस गोली नहीं लगी। उनके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। कोतवाल इंद्रेश यादव ने बताया की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया गया। दोनों तरफ से एक दूसरे के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ