अमेठी जनपद, तहसील एवँ कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा- कड़ेरगांव अंतर्गत जोलहवा पार का पुरवा गाँव के रहने वाले सत्यदेव यादव के छोटे पुत्र अरुण यादव जो भारतीय सेना में वर्ष 2013 में भर्ती हुए थे। इस समय वह नागालैंड के दीमापुर में तैनात होकर देश सेवा कर रहे थे । कल अर्थात 22 मई को दिन भर ड्यूटी करने के उपरांत शाम को अपने आवास पर आए और खाना खाया फिर लेटने गए तभी अचानक जवान अरुण यादव की तबीयत खराब हुई ।आनन-फानन में साथियों ने उसको अस्पताल पहुंचाया
जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अभी अरुण कुमार की उम्र लगभग 25 वर्ष ही थी। मृतक जवान के बड़े भाई अशोक कुमार ने बताया कि देर रात मोबाइल से सूचना आई की अरुण कुमार की अचानक तबीयत खराब होने के चलते उनको आईसीयू में भर्ती किया गया है । किंतु थोड़ी ही देर में लगभग 15 मिनट बाद दोबारा सूचना मिली कि अब वह इस दुनिया में नहीं रहे । इस प्रकार सैनिक के आकस्मिक निधन की सूचना पर घर में कोहराम मच गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ