बस और कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो घायल

जगदीशपुर-अमेठी
बिनोद सिह
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ-वाराणासी राजमार्ग संख्या 731पर स्थित चहेतीनगर मोड़ के पास दिल्ली से बदलापुर ( जौनपुर) जा रही कार की चपेट में आने से बाईक पर सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए ।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से ईलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जगदीशपुर भेजा जहाँ पर चिकित्सकों ने अरमान पुत्र नसीम उम्र 20वर्ष को गम्भीर चोट होने के कारण ट्रामा सेंटर लखनऊ रिफर कर दिया वहीं सलाम पुत्र सद्दाम उम्र लगभग चार वर्ष का ईलाज चल रहा है ।दोनों घायल कटेहटी थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी के निवासी हैं जोकि रिशतेदारी मे जा रहे थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ