रायबरेली
हिन्दी दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली
नीलम ब्यूरो/रिपोर्ट अनील कुमार
ऊंचाहार / रायबरेली ।। 3 मई 2020 लॉक डाउन के दौरान गरीबो की मदद व इस महामारी से लड़ रहे सरकारी तंत्र को प्रोत्साहित करके समाज मे एक मिसाल कायम की है | इसमे विधान सभा ऊंचाहार के अरखा गाँव के निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता - जितेंद्र बहादुर सिंह उर्फ "साधु भैया" का भी प्रमुख नाम है |
25 मार्च को लॉक डाउन शुरू होते ही भाजपा नेता ने निजी तौर पर अपने गाँव व आसपास के क्षेत्र के हजारो गरीबो को उनके घर जाकर संकट के इस दौरान मे बड़ी इमदाद दी है | अब तक करीब डेढ़ सौ परिवारों को खाद्यान्न में आटा, चावल, दाल, तेल, नमक, सब्जी मसाला के साथ साथ उन्हें कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सुरक्षा किट भी वितरण किया है | आसपास के गांवो मे पूरे किसुनी , पूरे अयोध्या , बँधवा , पट्टी रहस कैथवल , पर्वत का पुरवा , मनऊ का इँदारा , दिग्पाल का पुरवा , महेशी पुर, पूरे लोधन के अलावा ऊंचाहार क्षेत्र के दर्जनो गाँव मे जाकर गरीबो को खाद्यान्न सुलभ कराया है | इसी के साथ उन्होने केरोना महामारी से लड़ रहे डाक्टरों को सीएचसी मे व पुलिस बल को तथा अन्य सरकारी कर्मचारियो को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सुरक्षा किट का भी वितरण किया है | साधु भैया की इस सराहनीय एवं अतुलनीय कार्य से प्रभावित होकर क्षेत्र में चारों तरफ चर्चा हो रही है। साधु भैया ने बताया कि जरूरतमंदों की सहायता लाक डाउन के अंत तक चालू रहेगी । उनकी इस टीम मे भाजपा अध्यक्ष - शैलेंद्र सिंह , भाजपा नेत्री रीना पाल , समाज सेविका सुशीला सिंह प्रमुख रूप से शामिल रही |

0 टिप्पणियाँ