रायबरेली
तालाब में नहाने के दौरान पैर फिसलने से युवक की डूबने से हुई मौत
नीलम ब्यूरो/रिपोर्ट अनील कुमार
हिन्दी दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली
खीरों / रायबरेली ।। 3 मई थाना खीरों क्षेत्र के सेमरी चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव देवली (मानपुर) में लगभग 10.30 बजे नहाने गए युवक की तालाब में डूब कर मौत हो गयी । जानकारी के मुताबिक संजय कुमार जो कि स्नातक द्वितीय वर्ष का का छात्र था सुबह गांव के तालाब में नहाने के दौरान सीढ़ियों से पैर फिसलने से तालाब में डूब गया।ग्रमीणों की काफी मसक्कत के बाद भी काफी समय तक संजय को तालाब में ढूंढा गया किन्तु सफलता नही मिली।जिसको देखते हुए गोता खोर बुलाये गए जब तक गोता खोर पहुँचते तब तक ग्रामीणों और सेमरी चौकी इंचार्ज प्रवीण गौतम की मदद से संजय को बाहर निकाल लिया। आनन फानन स्वास्थ्य केंद्र खीरों ले जाया गया जहाँ केंद्र अधीक्षक डॉक्टर भावेश ने संजय को मृत घोषित कर दिया। संजय के परिजनों ने थाने का फोन न मिलने पर पुलिस पर भी लेट लतीफी का आरोप लगाया । किसी तरह समझाने बुझाने पर परिजन माने।मृतक के पिता राम रतन बाहर सूरत में नौकरी करते हैं।जो कि कोरोना लॉक डाउन में फंसे है।मृतक संजय अपने बहन भाइयों में दूसरे नंबर पर था बड़ी बहन प्रियंका, छोटे भाई गुड्डू और माँ शान्ति देवी का रो रो कर बुरा हाल है । थाना अध्यक्ष मणिशंकर तिवारी ने परिजनों और ग्रामीणों के समक्ष पंचनामा भरकर शव परिजनों के हवाले कर दिया।

0 टिप्पणियाँ