शिवगढ़ पुलिस थाना अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में किया फ्लैग मार्च

शिवगढ़ पुलिस थाना अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में किया फ्लैग मार्च



नीलम ब्यूरो हिन्दी दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली


शिवगढ़ रायबरेली
‌ शिवगढ़ क्षेत्र मे लाक डाउन के अनुपालन में किसी भी प्रकार की कोई भी कमी नहीं छोड़ी जा रही है। शासन के निर्देशानुसार शनिवार शिवगढ़ पुलिस ने थाना अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ भवानीगढ़ चौराहे से दामोदर खेड़ा होते हुए शिवगढ़ सहित प्रमुख चौराहों का भ्रमण कर  लॉक डाउन उनके नियमों  का अनुपालन करने की अपील की।
‌ इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया।
थाना अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि इस दौरान किसी भी व्यक्ति के द्वारा लॉक डाउन का उल्लंघन किया जाता है और फेस मास्क के बगैर घूमता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ