यूपी में बढ़ सकती है त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीख, 6 महीने के लिए बढ़ाया जा सकता है कार्यकाल

यूपी में बढ़ सकती है त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीख, 6 महीने के लिए बढ़ाया जा सकता है कार्यकाल

  दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र।
 प्रयागराज
संवाददाता एस रहमान की रिपोर्ट
पंचायत चुनाव की तारीख बढ़ाई जा सकती है। दिसंबर में पंचायत चुनाव का कार्यकाल पूरा हो रहा है, लेकिन कोरोना महामारी और निर्वाचन की तैयारियां मुकम्मल नहीं है।लिहाजा सरकार इस बात की तैयारी कर रही है कि पंचायत चुनाव को 6 महीने के लिए आगे बढ़ा दिया जाए। साथ ही इस बात पर भी विचार किया जा रहा है कि या तो प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कार्यकाल 6 महीने के लिए बढ़ाया जाए या फिर एडीओ को प्रशासक के तौर पर नियुक्त किया जाए। फिलहाल सूत्रों के मुताबिक यूपी में अभी पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर नहीं होगा।
कोरोना महामारी और प्रवासी श्रमिकों की वापसी के चलते निर्वाचन प्रक्रिया की अभी शुरुआत नहीं हुई है।वोटर लिस्ट, परिसीमन व अन्य निर्वाचन प्रक्रिया को पूरा करने में करीब 5 महीने का वक्त लगेगा।इतना ही नहीं 40 दिन पहले पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी करनी होगी।मौजूदा हालात में ऐसा होता दिख नहीं रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ