दैनिक अक्षय मेल समाचार
रिपोर्ट-शिव प्रसाद मौर्य
सुल्तानपुर-शुक्रवार की भांति शनिवार को भी गोमती मित्र मंडल ने प्रवासी श्रमिकों के लिए सीता रसोई में भोजन की व्यवस्था की एवं सायंकाल ०५:३० बजे रेलवे स्टेशन पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आये श्रमिकों को लंच पैकेट देकर कुछ हद तक उनकी क्षुधा को शांत करने का प्रयास किया,, गोमती मित्र मंडल ने अपने इस कार्यक्रम को जब तक प्रवासी श्रमिक भाई आते जाएंगे तब तक के लिए जारी रखने का निर्णय लिया हुआ है,,भोजन वितरण में प्रदेश अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह मदन,संत कुमार,राजेश पाठक, राजेंद्र शर्मा,अजय प्रताप सिंह,डॉ कुँवर दिनकर प्रताप सिंह,दाऊजी,अभिषेक,अजय वर्मा,अनुज,सनी,दीपक मोदनवाल,श्याम,सौरभ आदि मौजूद रहे।।
0 टिप्पणियाँ