सरकारी भूमि पर दबंगों द्वारा किया जा रहा है कब्जा अधिकारी बैठे हैं मौन

सरकारी भूमि पर दबंगों द्वारा किया जा रहा है कब्जा अधिकारी बैठे हैं मौन


दैनिक अक्षय मेल समाचार

संवाददाता शिव कुमार यादव प्रयागराज


  फूलपूर---  बहरिया थाना अंतर्गत खानपुर गांव में दबंगों द्वारा खलियान व नवीन परती की भूमि पर अवैध निर्माण किया जा रहा है चकबंदी अधिकारी ने राजस्व निरीक्षक को अवैध कब्जे को रुकवाने व खलियान वा नवीन परती की भूमि का सीमांकन करने का आदेश दिया है ग्रामीणों का आरोप है कि आदेश होने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है और निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है खानपुर की आराजी राजस्व अभिलेख में खलियान और नवीन परती के नाम पर दर्ज है गांव में इस समय चकबंदी प्रक्रिया चल रही है तहसील से सभी कागजात चकबंदी दफ्तर भेजा जा चुका है इसी बीच गांव के दबंग किस्म के लोग सार्वजनिक भूमि पर निर्माण कार्य जोरों से कर रहे हैं गांव के घनश्याम यादव गुलाब चंद पटेल लाल बहादुर अंकेश कुमार दिलीप कुमार जगदीश नारायण आदि लोगों ने चकबंदी अधिकारी से शिकायत पत्र देकर सार्वजनिक भूमि पर अवैध निर्माण कार्य रुकवाने की मांग किया है चकबंदी अधिकारी फूलपुर ने राजस्व निरीक्षक को तत्काल अवैध निर्माण रुकवाने व खलियान वा नवीन परती की भूमि का सीमांकन का आदेश जारी किया है लेकिन इसके बाद भी दबंगों द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा है ग्रामीणों ने उप जिला अधिकारी फूलपुर विवेक कुमार चतुर्वेदी को भी इसकी जानकारी दी जा चुकी है और हल्का लेखपाल बृजेश श्रीवास्तव को भी फोन से अवगत करा दिया गया है लेकिन कोरोना महामारी के चलते सभी अधिकारी व कर्मचारी फंसे हुए हैं जिससे कार्रवाई नहीं हो पा रही है जिसका फायदा दबंगों द्वारा उठाया जा रहा है चकबंदी अधिकारी A C O बंदना दीक्षित ने कहा तत्काल कार्यवाही करते हुए अवैध निर्माण ध्वस्त करवा कर दबंगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करवाया जाएगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ