अमेठी नागालैंड के दीमापुर में तैनात होकर देश सेवा कर रहे थे 22 मई को दिन भर ड्यूटी करने के उपरांत शाम को अपने आवास पर आए और खाना खाया फिर लेटने गए तभी अचानक जवान अरुण यादव की तबीयत खराब हुई ।आनन-फानन में साथियों ने उसको अस्पताल पहुंचाया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अभी अरुण कुमार की उम्र लगभग 25 वर्ष ही थी रविवार उनके पैतृक कड़ेरगांव अंतर्गत जोलहवा पार का पुरवा अंतिम संस्कार कर दिया गया। सैकड़ो लोगों ने अंतिम संस्कार में शिरकत की और गर्व के साथ नम आंखों से शहीद को विदाई दी।शहीद के अंतिम संस्कार में गौरीगंज से विधायक राकेश प्रताप सिंह बसपा प्रभारी राम लखन शुक्ला जयसिंह प्रताप सिंह यादव सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,मुकेश यादव काशी तिवारी , आकर्ष शुक्ल , राजीव तिवारी समाजसेवी ,प्रांजल तिवारी बलराम यादव राजेश मिश्र आदि शामिल हुए।इनके पिता सत्यदेव यादव भी सेना में थे और उनकी भी ड्यूटी के दौरान असामयिक मृत्यु हुई थी कि मृतक अरुण यादव अभी तक अविवाहित था
0 टिप्पणियाँ