प्रधान की उदासीनता व वोट की राजनीति के चक्कर में पात्रों को नहीं मिले आवास

नीलम ब्यूरो हिन्दी दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली 

महाराजगंज  / रायबरेली ।। प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी आवास योजना को पलीता लगाने में जिले से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक गरीब, असहाय लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना की मनसा गरीबों को छत मुहैया कराई जाए,लेकिन ग्राम प्रधानों पंचायत अधिकारियों क्षेत्र के लेखपालों की मिलीभगत से आपात्रों को प्रधान मंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया। विकासखंड के ग्राम सभा राघोपुर के देवी खेड़ा गांव के लाभार्थी रामविलास पुत्र स्व लक्ष्मण ने बताया कि जिलाधिकारी को लिखित शिकायत करके अवगत कराया कि हमारा परिवार झोपड़ी में रह कर गुजर-बसर कर रहा है कई बार ग्राम प्रधान से लेकर पंचायत अधिकारी तक और विकास खंड विकास अधिकारी को भी आवास के लिए अवगत कराया।वही लाभार्थी ने बताया  कि आवास के नाम पर ग्राम प्रधान व पंचायत मित्र ने आवास  के नाम पर ऑनलाइन कराने के लिए  ₹500 भी ले गए।लेकिन इस गरीब को आवास आज तक नहीं मिला यह तो मात्र बानगी है इस तरह विकासखंड में गरीबों को आवास ना देकर आपात्रों को खुलेआम डंके की चोट पर दस से बीस हजार लेकर आवास दिए गए।
 खंड विकास अधिकारी से लेकर जिलाधिकारी तक आवास पाने के लिए लाभार्थी गणेश परिक्रमा करते रहे लेकिन आज तक आवास नहीं मुहैया कराया गया। वहीं दूसरी तरफ लगभग 1 वर्ष से ऑनलाइन आवेदन बंद है जबकि सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मार्च के बाद ऑनलाइन आवेदन खुलने थे लेकिन करोना वैश्विक महामारी के चलते पूरे देश में लाक डाउन के कारण गरीबों को छत मिलने की आस भी फीकी पड़ गई है वहीं दूसरी तरफ बरसात आने वाली है बेचारे गरीब झुग्गी झोपड़ी में रहकर कैसे जीवन यापन करेंगे कैसे बचाएंगे अपनी गृहस्थी का सामान।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ