मुसाफिरखाना का 500 मीटर क्षेत्र तक सीमित किया, जाने कब खुलेगा?


जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने नगर पंचायत मुसाफिरखाना के इंस्टीट्यूशनल क्वॉरेंटाइन सेंटर ए0एच0 इंटर कॉलेज में एक कोरोना पॉजिटिव केस पाए जाने पर दिनांक 05 मई 2020 को उक्त क्वॉरेंटाइन सेंटर सहित 1 किमी क्षेत्र को (आवश्यक सेवाओं को छोड़कर) अस्थाई रूप से सील करने के निर्देश जारी किए थे, जो अब 500 मीटर क्षेत्र तक सीमित किया जाता है, उक्त क्षेत्र में भविष्य में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के चिन्हाकंन से 21 दिन तक यदि कोई कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति नहीं मिलता है तो चिकित्सा विभाग द्वारा जारी शासनादेश के अनुपालन में पूर्व में पारित आदेश स्वत: समाप्त माना जाएगा, परन्तु यदि 21 दिनों के अन्दर कोई कोरोना पाजिटिव केस मिलता है तो पूर्व में पारित दिशा-निर्देश अग्रिम आदेश तक लागू रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ