नीलम ब्यूरो हिन्दी दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली
बछरावां रायबरेली वैश्विक महामारी के चलते पूरे देश में लॉक डाउन है जिसके तहत आज जेष्ठ के दूसरे मंगल को भी मंदिरों के ताले नहीं खुले इसी कड़ी में लखनऊ रायबरेली बॉर्डर पर स्थित अति प्राचीन पिपलेश्वर हनुमान मंदिर चुरुवा पर भक्तों ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अपने आराध्य देव भगवान श्री हनुमान जी के दर्शन किएऔर आशीर्वाद प्राप्त किया मंदिर प्रबंधन एवं पुजारी अनूप कुमार अवस्थी उर्फ पुतू महाराज ने बताया कि किसी भक्त को भगवान की मूर्ति तक नहीं जाने दिया जा रहा है ना तो किसी प्रकार का कोई प्रसाद चढ़ाया जा रहा है बस दूर से ही दर्शन करके भक्त हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं और मंदिर का मुख्य द्वार भी बंद है, तथा एक एक मीटर की दूरी पर गोले बनाकर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए एक एक भक्त भगवान श्री हनुमान जी के दर्शन कर रहा है। साथ ही साथ श्री अवस्थी ने यह भी बताया कि प्रतिवर्ष जेष्ठ के प्रत्येक मंगल को मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता था और हजारों की संख्या में श्रद्धालु आकर अपने आराध्य देव के दर्शन पाकर अपने आप को धन्य समझते थे और आशीर्वाद प्राप्त करते थे लेकिन इस बार लॉक डाउन और प्रशासन के आदेशों का पालन करते हुए किसी भी भक्त को भगवान हनुमान जी की मूर्ति तक नहीं जाने दिया जा रहा है और बाहर से ही भक्त पूजन करके अपने आराध्य देव का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ