कोविड-19 के कारण आदर्श बाल विद्या मंदिर के प्रबंधक ने माफ़ किया शिक्षण शुल्क

कोविड-19 के कारण आदर्श बाल विद्या मंदिर के प्रबंधक ने माफ़ किया शिक्षण शुल्क


नीलम ब्यूरो/रिपोर्ट मनीष कोरी
हिन्दी दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली

छतोह, रायबरेली। कोरोना के प्रकोप ने पूरी दुनियां को हिला कर रख दिया है।
हर देश इसके भयानक प्रभाव के कारण होने वाली मौतों से डरा, सहमा हुआ है।चिकित्सा के क्षेत्र का अग्रणी इटली हो, महाशक्ति अमेरिका, चीन हो या स्विट्जरलैंड, कोई इसकी चपेट से बच नहीं सका है। असामयिक मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है।
व्यापार, रोजगार, विद्यालय सब बन्द हैं। ऐसे वक़्त में आम आदमी क्या करे, क्या न करे, सोच ही नहीं पा रहा है।
आर्थिक कठिनाइयों के इस दौर में एक विद्यालय के प्रबन्धन ने सराहनीय पहल की है।अमेठी संसदीय क्षेत्र के छतोह ब्लाक में व्यक्तिगत प्रबन्धन द्वारा संचालित आदर्श बाल विद्या मंदिर लहेंगा की प्रबन्ध-समिति
ने अभिभावकों की समस्या को गंभीरता से लिया और बैठक करके छात्रों से शिक्षण शुल्क न वसूलने का फैसला किया।विद्यालय के प्रबन्धक और भाजपा के मण्डल अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने बताया कि सभी कक्षाओं के सभी छात्र-छात्राओं का अप्रैल, मई और जून, 2020 का तीन माह का शुल्क माफ़ कर दिया गया है।
 हमेशा की तरह हमारा विद्यालय परिवार सुख-दुःख में एक है। हम मिलकर इस वैश्विक आपदा का सामना करेंगे और कोरोना से यह जंग जीतेंगे।प्रेस वार्ता के समय भाजपा के मण्डल उपाध्यक्ष चैतन्य सिंह भदौरिया, महामंत्री मनीष कोरी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ