प्रवासी मजदूरों ने लगाया आरोप, प्रिंट रेट 670 रुपये और वसूला गया 800 रुपये
नीलम ब्यूरो/अनिल कुमार
रायबरेली ।। रविवार को गुजरात से प्रवासी मजदूरों को लेकर दो ट्रेन पहुची।दोनों ट्रेन से 2400 मजदूरों को रायबरेली लाया गया।जंहा पर दूसरे जिलों के श्रमिकों को बसों द्वारा उनके जिलों में भेजा जाएगा।इस दौराम स्टेशन पर उनका चिकित्सीय परीक्षण की भी व्यवस्था की गई और इन सबके लिए काउंटर बनाकर उनका नाम, पता, मोबाइल नंबर नोट किया गया। स्टेशन पर सोशल डिस्टेंटिंग का भी पालन कराया गया । बाहर से आये श्रमिको ने ये आरोप लगाए की उनसे निर्धारित किराए से ज्यादा रकम वसूल की गई जिसने सरकार की मंशा पर प्रश्नचिन्ह जरूर लगा दिया।
आपको बताते चलें कि निर्धारित समय से घंटो की देरी से गुजरात के सूरत से चली दो ट्रेने 2400 श्रमिको को लेकर रायबरेली पहुची।ये ट्रेन लखनऊ आनी थी लेकिन इन्हें डाइवर्ट कर रायबरेली रोका गया।स्टेशन पर आलाधिकारियों की टीम की निगरानी में सभी श्रमिको का चिकित्सीय परीक्षण किया गया।आये हुए प्रवासी श्रमिको से जब बात की गई तो उन्होंने आरोप लगाया कि हमे 670 रुपये की टिकट का हमसे 800 रुपुए वसूला गया है।इस आरोप ने सरकार की मंशा पर सवाल जरूर खड़ा कर दिया है।मामले पर आलाधिकारी से बात करने की कोशिश की गई लेकिन वो कन्नी काट गए।

0 टिप्पणियाँ