सुगम करता टीम का उत्साह मीडिया के द्वारा बढ़ाया आम जनमानस को 17 मई तक घर पर रहे सुरक्षित रहें- एस. एस. पाण्डेय सुन लो भैया सुन लो बहना,हर हाल में घर पर ही रहना,कोरोना से तभी होगा बचना नीलम ब्यूरो हिन्दी दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली





नीलम ब्यूरो हिन्दी दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली


रायबरेली
देश के प्रधानमंत्री द्वारा देश को तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश को और जनपद की जिलाधिकारी द्वारा जनपद इस वैश्विक कोरोना महामारी से बचाने के लिए अपने अपने स्तर से आम जनमानस को लॉक डाउन का पालन करने आरोग्य सेतु एप के साथ-साथ आयुष कवच ऐप को डाउनलोड करने के लिए मीडिया के माध्यम से लगातार आम जनमानस से अपील की जा रही है। जनपद में आम जनमानस के बीच जिला प्रशासन की सोच कोरोनावायरस से मुक्त को अपना जनपद का संदेश बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित मीना राजू मंच की सुगम करता टीम द्वारा बी एस ए आनंद प्रकाश शर्मा के दिशा निर्देशन एवं बालिका शिक्षा रिसोर्स पर्सन शिक्षक एस.एस पाण्डेय के संयोजन नियोजन एवं सहयोग से पूरे जनपद में पोस्टर चार्ट गीत रंगोली पपेट स्लोगन एवं वीडियो संदेश के माध्यम से गांव-गांव घर-घर तक अभिभावक आशा आंगनबाड़ी रोजगार सेवक ग्राम प्रधान विद्यालय प्रबंध समिति के बने ग्रुपों में संदेश देकर मीडिया के सहयोग से जबरदस्त जागरूकता अभियान मार्च माह से लगातार चलाया जा रहा है श्री पांडे ने कहा कि इस अभियान को सबसे ज्यादा ताकत मीडिया द्वारा दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि सुगम करता टीम का उत्साह मीडिया के द्वारा बढ़ाया जा रहा है और आम जनमानस को 17 मई तक घर पर रहे सुरक्षित रहें व्यस्त रहें मस्त रहें स्वच्छता अपनाएं कोरोना भगाएं के प्रति जागरूक किया जाता रहेगा जागरूकता टीम में विकास खंड हरचंदपुर से ममता साहू रिचा चौरसिया गौरा से मंजू लता सताव से सुमन लता कविता रोहनिया से योजना सिंह बछरावां से शिक्षा दीक्षित डीह से रुबीना खातून महाराजगंज से राधा रानी अमावा से डॉक्टर आमीना सिद्धकी द्वारा अपने अपने विकासखंड के विद्यालय स्थित गांव के हर घर तक आम जनमानस को आरोग्य सेतु ऐप के साथ-साथ आयुष कवच ऐप को भी डाउनलोड करने के लिए लॉक डाउन का पालन करने के लिए स्वयं तथा अपने परिवार को सुरक्षित करने के लिए संदेश के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है जिसकी सराहना आम जनमानस द्वारा करते हुए सुगम करता टीम का उत्साह बढ़ाया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ