रायबरेली!बहुजन नायक क्रांतिवीर भगवान बिरसा मुंडा जी की आज परिनिर्वाण तिथि 09 मई है. बहुजन नायक बिरसा मुंडा जी का संक्षेप में परिचय इस प्रकार है, बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को ग्राम उलीहातू झारखंड में हुआ था इनके पिताजी का नाम सुगना मुंडा था इन्होंने अपना अधिकांश जीवन ननिहाल में तथा जीवन का अधिकांश भाग जमीदारों के यहां बेगारी के रूप में गुजारा था उस समय अंग्रेजों ने आदिवासी मुंडा जाति की लोगों की जमीन हड़प ली जिसका विरोध इस क्रांतिवीर ने किया तत्पश्चात बिरसा मुंडा जी के समुदाय की जमीन साहूकारों ने भी हड़प ली उसका विरोध किया गया, तो उन्हें जेल में डाल दिया गया बिरसा मुंडा जी का हथियार तीर कमान था, जेल से वापस आने पर बिरसा मुंडा जी ने अपनी एक फौज बनाई जिसकी राजधानी डोम्बारी गांव में बनाई और अंग्रेजों और साहूकारों का विरोध , संघर्ष , क्रांति कर लड़ाइयां लड़ी 03 मार्च 1900 को चक्रधरपुर ग्राम से अंतिम बार बिरसा मुंडा जी को गिरफ्तार किया गया तथा रांची की एकांकी जेल में रखा गया उन्हें जेल में बहुत यातनाएं दी गई थी और 09 मई,1900 को आज ही के दिन इस महान बहुजन नायक की कारावास में ही मृत्यु हो गयी थी.

0 टिप्पणियाँ