कोरोना योद्धा के रुप मे जनसेवा कर रहे पुलिस कर्मियों को अतुल पांडेय और विवेक पांडेय ने किया सम्मानित

कोरोना योद्धा के रुप मे जनसेवा कर रहे पुलिस कर्मियों को अतुल पांडेय और विवेक पांडेय ने किया सम्मानित

अक्षय मेल समाचार 
प्रतापगढ़


सांगीपुर थाना क्षेत्र के घुइसरनाथ धाम के चौकी इंचार्ज वीरेन्द्र सिंह एंव टीम का ग्राम धारूशाहपुर के निवासी अतुल पांडेय और विवेक पांडेय (ब्रिटानिया ब्रेड एजेंसी घुइसरनाथ वाले) ने माल्यार्पण कर सम्मान किया । कहा कोरोना जैसे घातक बीमारी से क्षेत्रीय जनता को बचाने के लिए प्रयत्नशील रहने वाले रियल हीरों को धन्यवाद दिया । इस दौरान ,मनीष सिंह,समर जीत पटेल,संजय सिंह आदि मौजूद रहे।अतुल पाण्डेय ने कहा कि सोशल डिस्टेन्सिंग का सभी को खास ध्यान रखना चाहिए l साबुन से हाथ बार - बार धुलना चाहिए तथा सेनेटाइजर से हाथ अपने सेनेटाइज करने चाहिए l तथा उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का पूर्ण संयम के साथ पालन करें  l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 3 मई तक लॉकडाउन के दिशानिर्देशों का अच्छे से पालन करने को कहा ताकि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में जीत हासिल की जा सके । तथा विवेक पांडेय ने कहा कि ‘‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  देश में लॉकडाउन की अवधि 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा की। हमें इसका पालन पूर्ण संयम और संकल्प के साथ करना है।’’ उन्होंने कहा,प्रधानमंत्री ने इस वैश्विक महामारी के समय हमें विजय मार्ग दिखाया है और हमें इन का पालन करना है।तथा  कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सब को एकजुट होकर कोरोना को हराना है l उन्होंने आने वाले दिनों में भी लोगों से घर में रहने का समर्थन मांगा ताकि इस महामारी को परास्त किया जा सके l अतुल पांडेय का कहना है कि कोरोना वैश्विक महामारी है।इससे कोई समुदाय, राजनीति, धर्म को नहीं अपितु सम्पूर्ण मानव जाति के ऊपर खतरा बढ़ गया है।पूरी दुनिया इसके चपेट आ चुकी है।यह समय घबड़ाने का नहीं है, बल्कि धैर्यपूर्वक सामना करने का है।आपसी सहयोग से इस महामारी से निपटने में सहायता मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ