रायबरेली। कोविड-19 के परिपेक्ष में मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम एंव पुलिस महानिदेशक लखनऊ परिक्षेत्र एस के भगत एंव जिलाधिकारी सुभ्रा सक्सेना व पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई के दिशा निर्देशन में सिटी मजिस्ट्रेट युगराज सिंह व सी,ओ,सिटी गोपी नाथ सोनी,शहर कोतवाल अतुल कुमार सिंह सहित पैदल मार्च कर लाकडाउन के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान सामाजिक दूरी का विशेष ख्याल रखा गया। विदित हो कि विगत 3 दिन पूर्व जनपद में एक साथ 41 कोरोना वायरस पॉजिटिव मिलने से प्रशासन द्वारा शहर के कई मोहल्लों को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया था। उन्हीं क्षेत्रों का सिटी मजिस्ट्रेट एंव सी,ओ,सिटी व शहर कोतवाल अतुल कुमार सिंह ने कहारों का अड्डा, सुपर मार्केट, डिग्री कॉलेज चौराहा, त्रिपुला चौराहा,रतापुर चौराहा,जिला अस्पताल चौराहा सहित किला बाजार में पैदल मार्च कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, साथ ही ड्यूटी पर लगाए गए पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ व सुरक्षित रह कर अपनी ड्यूटी को संपादित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं सभी पुलिसकर्मियों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव व रोकथाम हेतु अधिकारियों व कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी के दौरान साफ सफाई के साथ-साथ सैनिटाइजर,मास्क व ग्लव्स का प्रयोग करने एवं सोशल डिस्टेंसिंग को जरूर बनाए रखने के लिए कहा। इस दौरान सीओ सिटी, शहर कोतवाल,मिल एरिया प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह रतापुर,त्रिपुला चौकी इंचार्ज देवेंद अवस्थी,इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज रावेन्द्र सिंह,उपनिरीक्षक मान सिंह यादव,किला बाजार चौकी इंचार्ज नारायण कुशवाहा सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

0 टिप्पणियाँ