दबंगों पर मेहरबान शनिदेव चौकी इंचार्ज तो कैसे मिलेगा पीड़ितों को न्याय ।
अनिल यादव ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़ दैनिक अक्षय मेल समाचार ।
प्रतापगढ़ जनपद की
मांधाता थाना क्षेत्र के शनिदेव चौकी अंतर्गत कुशफरा गांव के राम शिरोमणि,रोहित सुत रामपलट मौर्या ने अपने ही पड़ोस के विजय कुमारी पत्नी राम राज मौर्या व नीलम मौर्या पुत्री रामराज मौर्या को मार पीट कर किया लहूलुहान।मामला जमीन का है पड़ोसी दबंगों ने पीड़िता की जमीन हड़पना चाहते है।आये दिन गरीब परिवार को मारते -पीटते व परेशान करते रहते है।आज शनिवार को फिर पीड़िता विजय कुमारी अपने खेत मे गई थी।तभी उक्त लोगो ने पहले से ही योजना बनाये हुए थे!और मारने लगे जब पुत्री नीलम व छोटा भाई और पिता ने देखा तो अपनी माँ "विजय कुमारी" को बचाने के लिए गए तो उक्त लोगो ने उन लोगो को भी पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। हल्ला गुहार होने पर आस-पास के लोगो को आते देख उक्त लोगो ने जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।ऐसे में गरीब परिवार कैसे अपने आप को सुरक्षित महसूस करे जब दबंगों पर शनिदेव चौकी इंचार्ज है मेहरबान।इसके पहले(27-07-2019) भी उक्त लोगो ने मारा पीटा था! पीड़ित ने थाना मान्धाता में लिखित सूचना दी थी!लेकिन शनिदेव चौकी पुलिस एक बार भी जाना उचित नही समझा।देखना यह है कि क्या अब शनिदेव चौकी इंचार्ज के द्वारा दंडात्मक कार्यवाही की जाती है या नही। पीड़ित के बहुत परेशान होने बाद मान्धाता थाने मेंNCR(0124/19)दर्ज किया गया।लेकिन पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई। पीड़िता ने विवेचना करने के लिए Crpc 155(2) का आदेश(23-09-2019)भी करवाया लेकिन उसके बाद भी आज तक उसकी चार्जशीट नही भेजी गई।यही कारण है कि आज पुनः उक्त लोगो ने पीड़ित को मारा पीटा।पूर्व में ही यदि शनिदेव चौकी पुलिस के द्वारा दंडात्मक कार्यवाही की गई होती तो आज पीड़िता को ये दिन देखने को न मिलता।देखना यह है कि क्या अब शनिदेव चौकी इंचार्ज के द्वारा दंडात्मक कार्यवाही की जाती है या नही।

0 टिप्पणियाँ