बदोसरांय पुलिस कर्मियों पर जमकर पुष्प वर्षा कर उनका हौसला बढाया।

बदोसरांय पुलिस कर्मियों पर जमकर पुष्प वर्षा कर उनका हौसला बढाया।
 
 Dainik Akshay mail samachar patra
पंकज शुक्ला



बाराबंकी ।। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस को हनुमानजी की प्रतिमा भेंट कर उनकी रक्षा की कामना किया।इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष पांडेय ने कहा कि कोरोना जैसी खतरनाक महामारी मे जहां सुरक्षा की  दृष्टि  से सभी अपने घरों मे हैं वहीं यहां की पुलिस हम लोगों को सुरक्षा देने के लिए सड़कों व गांवों में दिन-रात मुस्तैद हैं ऐसे पुलिसकर्मियों का सम्मान करना चाहिए। वहीं भाजपा आईटीसेल अमित राम पांडेय नें पुलिस की प्रशंसा करते हुए जनता से लाकडाउन पालन करने की अपील की और कहा जनता पुलिस प्रशासन का सहयोग करे।

इस मौके बदोसरांय कोतवाल सुधीर कुमार सिंह एस आई जवाहर लाल  द्विवेदी एसआई धनीराम वर्मा रोहित शुक्ला संजय वर्मा हेड कांस्टेबल प्रशांत सिंह दिनेश सिंह, मालती देवी,नेहा पाल रवी सिंह सुनील यादव वेद प्रकाश वर्मा  राम गोपाल सहित पुलिस बल मौजूद रहा पुष्प वर्षा कर रहे संतोष पांडेय, अमित राम पांडेय, आलोक कनौजिया, विकास मौर्या, लवकुश, शिवहरि, अवस्थी प्रहलाद कनौजिया, मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ