अक्षयमेल समाचार
पंकज शुक्ला
रामसनेहीघाट पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है और कुछ हमारे सुपर हीरो आज हमारे सेवा में लगे है उनमें से एक है विधुत कर्मचारी जो लॉकडाउन के चलते सभी कार्यालयों के कार्य बन्द पड़ा हैं,वही दूसरी ओर बिजली विभाग के कर्मचारी अपनी ड्यूटी बखूबी निभा रहे हैं।लॉकडाउन के चलते लोग घरों में बैठेने को मजबूर हैं, और लाइट के बिना जीवन अधूरा हैं,सभी लोगो को घरों में बैठे समाचार और धारावाहिक देखने में लगे हैं।एक मिनट भी लाइट चले जाए तो लोग परेशान हो जाते हैं, बड़ेला नारायणपुर में 25 केवी का ट्रंसफार्मर जल जाने के बाद बिजली विभाग के लाइन मैंन एवं संविदा कर्मी प्रदीप आदि
लाइट की व्यवस्था ठीक करने के लिए दिन रात मेहनत कर के अहम भूमिका निभा रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ