नीलम ब्यूरो अक्षयमेल समाचार पत्र रायबरेली
बछरावां रायबरेली - महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उससे बचाव के लिए वार्ड नंबर 9 बछरावां के स्थानीय निवासी समाजसेवी भैइयन हुसैन युवा नेता समाजवादी पार्टी का कहना है कि अल्लाह के वहां उन्हीं को रहमत मिलती है जो मुसीबत में अल्लाह के बंदों की हिफाजत करते हैं। युवा नेता ने जागरूक पहल करते हुए अपने वार्ड के नागरिकों में लगभग 200 मास्क लोगों में वितरित किए। जिससे महामारी से लोगों को निजात दिलाई जा सके। वर्तमान समय में महामारी का संक्रमण दिन प्रतिदिन लगातार बढ़ता ही जा रहा है यह थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। बाजार में मास्क की अनुपलब्धता भी है। जिसके कारण नागरिकों को मास्क नहीं मिल पा रहे थे। वही युवा नेता द्वारा मास्क मिलने पर नागरिकों ने खुशी व्यक्त की है। कम से कम अब मास्क के द्वारा महामारी के संक्रमण से कुछ हद तक तो निजात मिल जाएगी। इस महामारी का उपाय केवल बचाव व साफ-सफाई ही है। मास्क वितरित करने के समय महामारी से बचाव के लिए भी लोगों को जागरूक किया गया जिससे इस संक्रामक महामारी से लोगों को निजात दिलाई जा सके।

0 टिप्पणियाँ