साथ पूर्व विधायक रामलाल अकेला प्रशासन द्वारा बनाए गए

महराजगंज रायबरेली। 


'आए थे हरी भजन को,ओटन लगे कपास' वाली कहावत तब चरितार्थ हुई जब अपने लाव लश्कर क़े साथ पूर्व विधायक रामलाल अकेला प्रशासन द्वारा बनाए गए आइसोलेशन सेंटर राजकीय बालिका इंटर कालेज में क्वार्नटाइन लोगो को लंच पैकेट वितरण करने पहुंचे और गेट पर ही कोतवाली पुलिस द्वारा रोक लौटा दिए गए। प्रकरण में लाकडाउन एवं बिना अनुमति पास घूमते काफिले को लेकर कोतवाल अरुण कुमार सिंह एवं पूर्व विधायक रामलाल अकेला आमने सामने होते दिखे। जिसमे पूर्व विधायक अकेला क़े काफिले क़े दो वाहनो का चालान किया गया।  
       बताते चले की सोमवार की दोपहर लाक डाउन का उल्लंघन तब देखने को मिला जब सपा नेता अकेला अपनी चार गाड़ियों में 15-20 लोगो का लश्करा लेकर अपनी राजनीति चमकाने जीजीआईसी स्कूल स्थित आइसोलेशन सेंटर पहुंच गए किन्तु तभी मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने उन्हें अंदर जाने से रोक लिया और बाकी गाड़ियों क़े वाहन पास पूछने लगे इस दौरान मौके से एक गाड़ी रफूचक्कर हो गयी वही पूर्व विधायक क़े पास वाहन पास प्राप्त हुआ। किन्तु बिना वाहन अनुमति क़े चल रही दो गाड़ियों को कोतवाली लाकर चालान काटा गया। जिनमे से एक वाहन ब्लाक प्रमुख विक्रांत अकेला का बताया जा रहा। अब सोचने की बात है की जब माननीय ही लाकडाउन क़े नियमो का पालन नही करेगे तो फिर जनता से कितनी उम्मीद की जा सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ